फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेल व्यापारी के गोदाम से छह लाख नकदी उड़ाई

Tue, 29 Dec 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
चोरों ने रविवार की रात को शहर के दो अलग अलग क्षेत्रों में सेंध लगाकर लाखों रुपए उड़ा ले लिए। लाखों रुपए के गहने भी चोरी कर लिए गए। इसमें एक पीडि़त भारतीय जीवन बीमा (एलआईसी) का कर्मचारी है तो दूसरा सरसों तेल का व्यापारी है।
विज्ञापन


दोनों ही घटनाओं में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। एक अन्य चोरी की घटना में श्रीनगर के जम्मू आए ड्राई फ्रूट व्यापारी की गाड़ी के टायर हो चोर उड़ा ले गए। व्यापारी ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है।

जानकारी के अनुसार जानीपुर इलाके में रहने वाले यशपाल काचरू एलआईसी में कार्यरत हैं। वह अपने परिवार को लेकर शिरडी साईं के दर्शन करने गए हुए थे। सोमवार को घर लौट कर देखा तो सारा सामान बिखरा हुआ था।
विज्ञापन


घर में सामान चेक किया तो अलमारी से 25 हजार कैश और करीब साढ़े तीन लाख रुपए के सोने और चांदी के गहने गायब थे। पीडि़त ने जानीपुर पुलिस स्टेशन में इसकी शिकायत दर्ज कराई है।

वहीं पुराने शहर की कनक मंडी में सरसों तेल व्यापारी की दुकान में भी चोरों ने सेंध लगा ली। यहां छह लाख रुपए चुरा लिए।

कारोबारी अतुल महाजन ने सोमवार को अपने गोदाम पहुंचे तो देखा कि ताले टूटे हुए हैं। इसके बाद गल्ला चेक किया तो छह लाख की कैश गायब पाई।

सिटी पुलिस स्टेशन में इसकी शिकायत दर्ज कराई गई है। सूत्रों की मानें तो पुलिस ने चोर की पहचान कर ली है। एक दो दिन के भीतर उसे पकड़ा जा सकता है।

वरना गाड़ी के टायर चोरी
श्रीनगर से जम्मू आए ड्राई फ्रूट के व्यापारी को पीर मिट्ठा में अपनी वीआईपी कार वरना को खड़ा करना महंगा पड़ गया। उन्होंने रविवार को अपनी कार सड़क किनारे लगा दी और खुद होटल में चले गए।
विज्ञापन


इसके बाद सोमवार को वापिस आए तो देखा कि गाड़ी के चारों टायर गायब थे। उन्होंने पुलिस स्टेशन पीर मिठ्ठा में इसकी शिकायत दर्ज कराई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें