देर एक टी स्टाल पर चाय पी रहे व्यापारी को अज्ञात युवकों ने गोलियां मार दीं। तीन गोलियां चलाने के बाद हमलावर व्यापारी को मरा समझकर मौके से फरार हो गए। घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे जम्मू रेफर कर दिया गया।
पुलिस के अनुसार लेनदेन के मामले में हमला किया गया है। एक हमलावर की पहचान कर ली गई है। हाल ही में हमलावर एक हत्या मामले से बरी होकर जेल से बाहर आया है।
शाम आठ बजे के करीब वार्ड नंबर नौ लंबी गली निवासी फायनेंसर राकी गुप्ता स्टेट बैंक आफ इंडिया की शाखा के नजदीक एक टी स्टाल पर चाय पीने के लिए रुका। उसे किसी दोस्त ने ही वहां मिलने के लिए बुलाया था।
बिना नंबर की नैनो कार से पहुंचे थे तीन युवक
हालांकि राकी घर जाने से पहले रोज इसी दुकान पर चाय पीने के लिए रुकता था। रोजमर्रा की तरह वह चाय पी रहा था। तभी वहां अचानक बिना नंबर की सफेद रंग की एक नेनो कार रुकी। कार में तीन लोग सवार थे।
चाय की दुकान और कार के बीच मात्र बीस मीटर का फासला था। इन तीनों लोगों में से एक युवक नैनो कार से निकला और उसने राकी को बुलाया। इसी दोस्त ने राकी से मिलने का समय तय किया था।
दुकान से बाहर आते ही एक अन्य युवक ने सीधा राकी गुप्ता पर फायर कर दिया। राकी ने अपने आप को बचाने का प्रयास किया। गोली उसकी बाईं टांग पर लगी। उसने भागने का प्रयास किया।
टांग में लगी थी गोली, निकाली
इसके बाद दो गोलियां और चला दी गईं। ये गोलियां भी टांग में जा लगीं। फायरिंग की आवाज से वहां अफरा-तफरी मच गई। चाय की दुकान में बैठे सभी लोग वहां से फरार हो गए।
राकी का फाइनेंसर भी मौके पर पहुंच गया। तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया गया। उसकी टांग से डाक्टरों ने गोली निकालने का प्रयास किया।
डाक्टरों के अनुसार एक गोली टांग में ही फंस गई है। उसे निकालने के लिए घायल को जम्मू रेफर कर दिया है। उसकी हालत खतरे से बाहर है और प्राथमिक उपचार कर दिया गया है।