फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू में एयरगन लेकर छात्र पहुंचा स्कूल, साथियों को डराया, पूरे शहर में फैली यह अफवाह

Wed, 21 Aug 2019 01:35 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
जम्मू में जगती के एक स्कूल में एक छात्र एयरगन लेकर पहुंच गया। जब उसने अपने साथियों पर गन तान दी तो मामला शिक्षकों तक पहुंच गया। इस दौरान बाहर अफवाह फैल गई कि स्कूल में एक छात्र पिस्टल लेकर पहुंच गया है तथा छात्रों को मारने की कोशिश कर रहा है। 
विज्ञापन


जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मामला एक नाबालिग छात्र से जुड़ा होने के कारण कोई प्राथमिकी नहीं दर्ज की गई। छात्र को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। 

बताया जा रहा है कि नौवीं कक्षा का एक छात्र साथियों के साथ खेल रहा था इसी दौरान उसने बैग से एक पिस्टल निकालकर दूसरे बच्चों को डराने की कोशिश की। बच्चों ने इसकी सूचना तुरंत अध्यापकों को दे दी। 
विज्ञापन


इसी बीच अफवाह फैल गई कि स्कूल में एक बच्चा पिस्तौल लेकर आया है और बच्चों को मारने की कोशिश कर रहा है। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच के बाद पाया कि खिलौना एयरगन थी जिससे बच्चा साथियों को डरा रहा था। छात्र को चेतावनी देने के साथ ही एयर गन उसे वापस कर दी गई। पुलिस के आने के बाद स्कूल में लोगों की भीड़ लगी रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें