फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत के मामले में युवतियों की स्टेटमेंट लेगी पुलिस

Fri, 11 Nov 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
मौत के मामले की जांच जारी - फोटो : demo pics
विज्ञापन
तेइस सितंबर को सर्कुलर रोड में मृत मिले प्रियदर्शनी लेन नंबर तीन, तालाब तिल्लो निवासी तरसेम की मौत मामले में पुलिस युवतियों की स्टेटमेंट लेगी। इसके लिए जल्द ही शिक्षण संस्थान की युवतियों को थाने बुलाया जाएगा। पुलिस का दावा है कि शिक्षण संस्थान के लोगों को बुलाकर पूछताछ की जा रही है, लेकिन अभी तक कुछ सामने नहीं आया है। 
विज्ञापन


पुलिस ने तरसेम की मौत से जुड़े ड्रग के एंगल को फिलहाल छूना नहीं चाह रही है। पुलिस का कहना है कि पहले सभी संबंधित लोगों से पूछताछ हो जाए, फिर ड्रग देने वाले को भी बुला लिया जाएगा। ड्रग देने वाला गूल का रहने वाला है। 

पुलिस का कहना है कि युवतियों की हैंड राइटिंग के सैंपल लिए गए थे, उन्हें भी मिलाया गया है, जिनसे ज्यादा कुछ स्पष्ट नहीं हो रहा है और युवतियों की ओर से लेटर के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं होने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षण संस्थान के लोगों से पूछताछ

मौत के मामले की जांच जारी - फोटो : demo
पुलिस ने पत्र में जिक्र किए शिक्षण संस्थान के लोगों को बुलाकर पूछताछ की। तरसेम के अभिभावक लगातार पुलिस को सख्ती से पूछताछ करने की मांग कर रही है, लेकिन पुलिस अपनी कछुआ चाल से ही जांच-पड़ताल में जुटी है। 

पीर मिट्ठा के एसएचओ जावेद मलिक के मुताबिक युवतियों के स्टेटमेंट लिए जाएंगे। संस्थान के लोगों को भी बुलाया गया है। ड्रग वाले मामले से जुड़े आरोपी को ट्रेस कर लिया गया है। जरूरत पड़ने पर उसे बुला लिया जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें