फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने सुलझाई कत्ल की गुत्थी, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 02 Feb 2017 05:08 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
एक आरोपी भी गिरफ्तार - फोटो : demo
विज्ञापन
श्रीनगर पुलिस ने 21 जनवरी को श्रीनगर के पुराने शहर में हुए एक महिला के कत्ल की गुत्थी सुलझाने का दावा किया है। पुलिस ने एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि 21 जनवरी को श्रीनगर के बोटकदल इलाके के पोखरीबल में एक महिला का शव बरामद हुआ था।
विज्ञापन


जांच के दौरान कई सबूतों को ध्यान में लिया गया। यह भी पाया गया कि महिला को मारने से पहले उसके गहने उतार लिए गए हैं और मरने से पहले हाथापाई भी हुई है। इस दौरान कई संदिग्धों से पूछताछ की गई। बडगाम जिले के मोछू गांव के रहने वाले शीराज अहमद अलाई (27) को हिरासत में लिया गया। उसने इकबालिया बयान में कहा कि वह महिला के घर गया था।

बहस के दौरान मामला बिगड़ा और उसने महिला का गला घोंटकर कत्ल कर दिया। उसने महिला के जेवर भी उतार लिए। बाद में उसने जेवर बेच दिए। अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आरपीसी की धारा 302, 454 और 380 के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें