लगातार क्षेत्र में आतंकी वारदातों की फिराक में लगे आतंकियों के मंसूबे सेना और पुलिस ने उस समय ध्वस्त कर दिए जब किश्तवाड़ से हथियारों का एक बड़ा जखीरा बरामद किया गया।
आतंकी इन हथियारों से किसी बड़ी वारदात की फिराक में थे। जिला किश्तवाड़ के छिछा इलाके के जंगल में सेना और पुलिस ने संयुक्त रूप से आतंकी ठिकाना ध्वस्त करके भारी मात्रा में हथियार बरामद किए।
इतने हथियार देख फट गई आंखें
पुलिस अधिकारी के अनुसार बरामद हथियारों में एक एके 47 रायफल, एक एके मैगजीन, एके के 148 राउंड, एक 7.62 एमएम चीन निर्मित पिस्तौल, 3 मैगजीन, थ्री नाट थ्री के 15 राउंड, एक सेट मोटरोला रेडियो बरामद हुआ।
इसके अलावा एक 8 किलोग्राम सिलेंड्रिकल आईईडी, एक 2.5 किलोग्राम आईईडी मेटल बाक्स, एक 9 वोल्ट बैटरी, एक इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, 4 चीन निर्मित हथगोले, एक आरपीजी रॉकेट, 7 यूबीजीएल ग्रेनेड, एक दूरबीन, एक कांबैट जैकेट और लश्कर-ए-तैयबा के दो लेटर पैड भी बरामद हुए हैं।