फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांस्टेबल को क्यों चलानी पड़ी खुद पर गोली

Sat, 27 Sep 2014 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू पुलिस लाइन में तैनात एक कांस्टेबल ने वीरवार की देर रात अपने ऊपर ही गोली चला दी। साथी पुलिसकर्मियों द्वारा ऐन वक्त पर हस्तक्षेप करने से गोली हवा में चल गई। इससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद आरोपी कांस्टेबल को पकड़ सुरक्षित स्थान पर रखा गया है।
विज्ञापन


घटना के बाद उच्च पुलिस अधिकारियों को सूचित किया गया। एसएसपी उत्तम चंद के अनुसार घटना की जानकारी मिली है। जांच के बाद इसके पीछे के कारण का पता चल पाएगा। चर्चा है कि कांस्टेबल को पारिवारिक कारणों से छुट्टी चाहिए थी। अफसर से छुट्टी न मिलने पर कांस्टेबल गुस्से में पुलिस लाइन मेन गेट पहुंचा। पहले वह गुस्से में बोलता रहा और अचानक अपनी राइफल से गोली चला दी।

हालांकि उसके साथ खड़े पुलिसकर्मी ने ऐन वक्त पर राइफल खींच ली। बताया जाता है कि बाद में फिर उसने मैगजीन ब्रश कर ली। मामला गंभीर देख अन्य पुलिसकर्मी ने उसकी बांह पर वार कर राइफल छीन ली। इस घटना से पुलिस लाइन में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने आरोपी कांस्टेबल को अलग कमरे में रखवाया, ताकि वह कोई और हरकत न कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें