फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू में पुलिस ने दबोचे इंटर स्टेट ड्रग तस्कर

Mon, 28 Nov 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
ड्रग तस्करों को दबोचा - फोटो : File Photo
विज्ञापन
इंटर स्टेट ड्रग तस्करी के एक बड़े गिरोह के पांच सदस्यों को दबोच लिया गया है। इनके पास से लाखों रुपये की 200 ग्राम हेरोइन और साढ़े नौ लाख रुपये की पुरानी करंसी बरामद की गई है। पकड़े गए तस्करों में एक पंजाब और बाकी के कश्मीर से हैं।
विज्ञापन


ये सभी दिल्ली नंबर की स्विफ्ट डिजायर कार में पंजाब की तरफ जा रहे थे, तभी गंग्याल पुलिस ने नाके के दौरान इन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इसमें मामले में कई और लोगों के नाम सामने आ सकते हैं। एसएचओ एजाज वानी के नेतृत्व में पुलिस की तरफ से कुंजवानी के पास सोमवार शाम को नाका लगाया गया था।

जहां पुलिस टीम ने दिल्ली नंबर की कार (डीएल3सीबीएम 5745) को तलाशी के लिए रोका। तभी चालक नाका तोड़कर भागने की कोशिश करने लगा। इसी बीच मुस्तैदी दिखाकर पुलिस कर्मियों ने कार को रोक लिया। पूछताछ करने पर चालक ने अपना नाम अमरजीत सिंह बताया। जो पंजाब के लुधियाना शहर के मुकुंदपुर का रहने वाला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

तलाशी के दौरान भारी मात्रा में ड्रग्स बरामद

ड्रग्स स्मगलिंग - फोटो : डेमो फोटो
इसकी तलाशी लेने पर पुलिस को 52 ग्राम हेरोइन और 7 लाख 49 हजार कैश मिला। इसी तरह से पुलिस ने कार में बैठे चार अन्य लोगों की अलग-अलग तलाशी ली।

बारामुला के रहने वाले नसीर अहमद से 40 ग्राम हेरोइन, 80 हजार कैश, सईद मंजूर से 40 ग्राम हेरोइन और 50 हजार कैश, रफीक से 20 ग्राम हेरोइन और 50 हजार कैश और शोपियां के रहने वाले मोहम्मद शफी से 42 ग्राम हेरोइन और 20 हजार कैश बरामद किया गया।

एसएचओ का कहना है कि यह लोग कश्मीर से पंजाब की तरफ हेरोइन ले जा रहे थे। काफी लोगों के नाम सामने आ सकते हैं। इंटरनेशनल मार्केट में हेरोइन की कीमत भी 20 लाख रुपये बताई जा रही है। कुल 200 ग्राम हेरोइन और 9. 49 लाख रुपये बरामद किए गए हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें