फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, मौत

Sun, 11 Dec 2016 10:15 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
Accident - फोटो : File Photo
विज्ञापन
चौकी चोरा में रविवार को एक बेकाबू ट्रक ने बाइकसवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. आसपास के लोगों ने उसे नजदीक के अस्पताल में दाखिल करवाया।
विज्ञापन


वहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने उसे जीएमसी अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हरदू मराला, चौकी चोरा निवासी कृष्ण लाल (42) के शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में रखवा दिया है। 

जानकारी के मुताबिक कृष्ण लाल बाइक पर सवार होकर जरूरी काम से जा रहा था, कि तभी बेकाबू ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और कृष्ण ला बुरी तरह से घायल हो गए।
विज्ञापन


लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। पुलिस को जानकारी दी तो पुलिस ने लोगों की मदद के घायल को अस्पताल में दाखिल करवाया। वहां से जीएमसी रेफर किया तो रास्ते में ही कृष्ण लाल की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें