फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार-ट्रक की टक्कर में युवक की मौत

Tue, 17 Mar 2015 07:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे पर मंगलवार शाम को करथौली के पास कार और ट्रक की आमने-सामने हुई टक्कर में कार चालक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कार से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार जितेंद्र सिंह (27) कार (जेके02बी1044) से सांबा की तरफ जा रहा था। कार की गति काफी तेज थी। जैसे ही कार हाईवे पर करथौली के पास पहुंची चालक जितेंद्र सिंह नियंत्रण खो बैठा।

इसके बाद कार हाईवे के बीच बने डिवाइडर को पार करती हुई दूसरी तरफ जा पहुंची। इस दौरान सांबा से बाड़ी ब्राह्मणा की तरफ आ रहे ट्रक (जेके02यू1919) से उसकी सीधी टक्कर हो गई। टक्कर होने के साथ कार का अगला हिस्सा ट्रक के नीचे घुस गया।
विज्ञापन


हादसे में कार चालक जितेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसा होने के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाल पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही मामला दर्ज कर फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी।

भयावह दृश्य देख हर कोई कांप गया
हाईवे पर मंगलवार शाम को हुए इस दर्दनाक हादसे को जिसने भी देखा, वह एक बार को कांप गया। दोनों वाहनों में जोरदार भिड़ंत और ट्रक के नीचे क्षतिग्रस्त कार में युवक का शव देखकर हर कोई सहम गया। चंद पलों में उभरे इस भयावह दृश्य की लोग देर शाम तक चर्चा करते रहे।

पुलिस को भी कार से शव बाहर निकाले में खासी मशक्कत करनी पड़ी। लगभग तीस मिनट तक जितेंद्र का शव कार में फंसा रहा। क्रेन के जरिये कार को ट्रक के नीचे से निकाला गया। इसके बाद शव वाहन से निकाला जा सका।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें