जम्मू के कानाचक इलाके में एक व्यक्ति की संदिग्ध हालत में जहर निगलने से मौत हो गई। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार राजेंद्र कुमार निवासी सिंबलीवाला बाबा तालाब ने अपने ही घर में कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया।
परिवार वालों ने बिगड़ती हालत को देखते हुए उसे इलाज के लिए जीएमसी में पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने कारणों के बारे में परिवार वालों को पूछा, लेकिन उनका कहना था कि उन्हें मामले में कोई जानकारी नहीं है। पुलिस अब कारणों का पता लगाने में लगी हुई है।