मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में जम्मू कश्मीर बैंक की एक शाखा में चोरों ने सेंध लगा दी। तिजोरी तोड़कर चोर दो लाख 87 हजार रुपये की नकदी उड़ा ले गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि चोरों ने सोमवार को तड़के वारदात को अंजाम दिया। यह नई शाखा खोली गई है, जो जिले के मीरगुंड इलाके में स्थित है। यह शाखा डीसी कार्यालय से सिर्फ तीन किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
अधिकारी ने बताया कि जिस समय यह घटना हुई, उस समय सुरक्षा गार्ड मौजूद नहीं था। चोरी तिजोरी तोड़कर नकदी लेकर फरार हो गए।