फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस तरह से छिपाई गई थी डेढ़ किलो हेरोइन

Sat, 16 May 2015 10:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ज्यौडि़यां
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व तस्कर सरफू की पत्नी परीतो देवी की निशानदेही पर मकान के पीछे खाली पड़े प्लाट से पुलिस और खुफिया विभाग ने तीन पैकेटों में डेढ़ किलो हेरोइन बरामद की। पैकेटों को सीमेंट की खाली बोरी में बंद कर रखा गया था। जानकारी के अनुसार खौड़ कैंप निवासी पूर्व तस्कर सरफू राम की पत्नी परीतो देवी के मकान के पीछे केएन बाली के खाली प्लाट में शुक्रवार दोपहर के समय खुफिया विभाग की टीम पहुंची।
विज्ञापन


इस दौरान टीम ने लगभग तीन फीट गहरा गड्ढा खोदा, तो उसमें हेरोइन से भरे तीन पैकेट मिले, जिनका वजन डेढ़ किलो था। टीम परीतो देवी को भी मौके पर लेकर पहुंची थी। बताया जाता है कि उसकी निशानदेही पर ही हेरोइन बरामद की गई। गौरतलब है कि परीतो को सात मई को ड्रग्स और जाली नोटों के जखीरे के साथ पकड़ा गया था। पूछताछ में उसने मकान के पीछे खाली प्लाट में हेरोइन होने की बात बताई थी।

खौड़ कैंप से सात मई को पकड़ी गई हेरोइन और जाली नोटों की भनक पुलिस को पंजाब पुलिस से लगी थी। पूर्व तस्कर सरफू राम के दोनों बेटे संजय और सन्नी को पंजाब की लुधियाना पुलिस ने 27 फरवरी को माल समेत पकड़ा था। उन्होंने पूछताछ के दौरान चाचा अजीत कुमार का नाम लिया था और जखीरा कहां पर छिपाया गया है, उसके बारे में भी जानकारी दी थी। इसके बाद पंजाब पुलिस ने अजीत कुमार के नाम का दो मई को वारंट जारी किया।
विज्ञापन


पांच मई को खौड़ कैंप में अजीत के घर पर छापामारी की। हालांकि घर पर ताला लटका मिला। इसके बाद पंजाब पुलिस लौट गई। उसके बाद से खुफिया विभाग की टीम नजर बनाए हुई थी। जखीरा बरामद होनेे पर परीतो को हिरासत में ले लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें