फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधमपुर जा रही बस में मृत मिला बुजुर्ग

Mon, 18 Aug 2014 08:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
बस स्टैंड थाना के अंतर्गत सोमवार की दोपहर को उधमपुर जा रही बस में एक बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की कोई पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सोमवार दोपहर को एक बुजुर्ग (करीब साठ साल) केसी चौक से बस पर सवार हुआ। इसके साथ उसने बस में आठ सिलाई मशीनें भी रखवाईं। फिर वह बस में जाकर बैठ गया था।

बस के कुछ आगे जाते ही उसकी मौत हो गई। इसकी पुष्टि जीएमसी के डाक्टरों ने तब की, जब चालक बस को अस्पताल ले गया। बुजुर्ग ने लाइनदार स्लेटी और सफेद रंग की शर्ट और ग्रे रंग की पेंट पहन रखी है। सवारियों ने जब उसे अपने बीच बेहोश पाया तो चालक को बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीएमसी में पहुंचने के बाद बस स्टैंड पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी। मृतक की अभी तक कोई पहचान नहीं हो सकी है। उसके पास से पहचान संबंधी कोई दस्तावेज नहीं मिला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें