फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू में सड़क हादसों में बढ़ रहा मौतों का ग्राफ

Tue, 18 Oct 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
मंदिरों के शहर में सड़क हादसों के दौरान होने वाली मौतों का ग्राफ बढ़ रहा है। अभी साल खत्म होने को बाकी है, लेकिन मौतों का आंकड़ा 100 के पार पहुंच गया है। सबसे बड़ी बात है कि बीता महीना शहर पर भारी पड़ा है। पिछले साल के सितंबर की तुलना में इस साल के सितंबर में मौतें अधिक हुई हैं। मौजूदा माह भी हादसों के लिहाज से खतरनाक हो रहा है। 
विज्ञापन


पुलिस विभाग के आंकड़े कहते हैं कि 2015 के सितंबर महीने में 119 सड़क हादसों में 12 लोगों की मौत हो गई और 142 लोग घायल हो गए। इस साल के सितंबर में 18 लोगों की जान चली गई, जबकि 153 लोग घायल हो गए।

पिछले साल कुल 1408 हादसों में 129 लोगों की मौत हो गई और 1634 लोग घायल हो गए, लेकिन इस साल पहले 9 महीने में ही 113 लोगों की मौत हो चुकी है और 1103 लोग घायल हो चुके हैं। अक्तूबर के पहले 15 दिन में भी जम्मू जिले में एक दर्जन लोगों की मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन

 
Trending Videos
विज्ञापन

हादसों के लिए लापरवाही बड़ी वजह

- फोटो : Demo Pic.
सूत्रों की मानें तो अधिकतर हादसे बाइक चालकों के साथ हो रहे हैं। हेलमेट न पहना, तेज रफ्तार से बाइक चलाना, ओवरटेक गलत तरीके से करना हादसों का बड़ा कारण है।

दूसरी तरफ अनियंत्रित वाहन चलाना भी भारी पड़ रहा है। रही-सही कसर यातायात पुलिस की ओर से निकल रही है। वाहन चालकों पर शिकंजा न कसने से वे लापरवाह होकर वाहन चलाते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें