ऑयल टैंकर की बैटरी में आए करंट ने चालक की जान ले ली। हादसा गांधी नगर के एक पेट्रोल पंप पर हुआ। यदि करंट की वजह से टैंकर आग पकड़ लेता तो शहर में एक बड़ा हादसा हो सकता था। पेट्रोल पंप पर हादसा तबाही मचा सकता था। शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में रखा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मीरां साहिब के सिंबल के वार्ड एक के रहने वाले सेवक सिंह (55) पेट्रोल पंप पर टैंकर लेकर पहुंचे। शनिवार शाम को टैंकर खड़ा करने के बाद घर चले गए। घर पहुंचते ही उनका शरीर कांपने लगा और परिवार के पूछने पर बताया कि टैंकर की बैटरी से करंट लगा था। इससे उनकी एक अंगुली पूरी तरह से काली पड़ चुकी थी।
परिवार वालों ने तबीयत बिगड़ती देख उन्हें जीएमसी पहुंचाया। अस्पताल पहुंचने पर डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जीएमसी पुलिस चौकी की ओर से इसकी जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम तक पहुंचाई गई।
आग लगती तो हो सकता था बड़ा हादसा
आग लगने से हो सकता था बड़ा हादसा
- फोटो : Demo Pic.
इसके बाद पुलिस कंट्रोल रूम की ओर से गांधी नगर थाने में। एसएचओ गांधी नगर बिशनेश कुमार का कहना है कि पीसीआर की ओर से उन्हें हादसे की जानकारी दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अभी इसके बारे में कुछ नहीं बताया जा सकता। उनके पास भी यही जानकारी है कि हादसा टैंकर की बैटरी में करंट आने की वजह से हुआ। अब इसकी वजह क्या रही, यह जांच का विषय है। माना जा रहा है कि यदि करंट की वजह निकलने वाली चिंगारियों से आग लग जाती तो यह एक बड़ा हादसा हो सकता था।