उधमपुर में बीएसएफ काफिले पर हमला करने वाले पाकिस्तानी आतंकी मोहम्मद नावेद और मोहम्मद नोमान उर्फ मोमिन की मदद करने वाले लश्कर के ओवर ग्राउंड वर्कर (ओडब्ल्यूजी) भगोड़ा करार दिए जाएंगे।
कश्मीर के कुलगाम क्षेत्र में रहने वाले तीन ओडब्ल्यूजी के खिलाफ नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) ने गैर जमानती वारंट हासिल किए हैं। एनआईए की टीमें पिछले दो सप्ताह से कश्मीर घाटी में छापामारी कर रही हैं।
लेकिन लश्कर वर्कर अपने परिवार के साथ फरार हैं। सूत्रों के अनुसार उनकी गिरफ्तारी में असफल रहने के बाद एनआईए ने अदालत से उन्हें भगोड़ा घोषित करवाने के लिए आवेदन करने की तैयारी की है। अगले 2-3 दिनों में एनआईए आवेदन करेगी।