सेक्स रैकेट मामले में पुलिस की कार्रवाई से नाराज व्यापारी वर्ग, राजनीतिक और सामाजिक संगठनों के लोग सोमवार को कसबे में धरना प्रदर्शन करेंगे। लोगों ने सरकार से बिना किसी ठोस सबूत के पुलिस द्वारा निर्दोष लोगों की गिरफ्तारी करने पर रोक लगाने के लिए गुहार लगाई है।
शनिवार रात महाजन सभा में पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई का विरोध करते हुए स्थानीय लोगों ने एक बैठक की। इस बैठक में लोगों ने सोमवार को प्रदर्शन करने का फैसला लिया।
वहीं, पुलिस-प्रशासन और स्थानीय लोगों के बीच हुई दोनों बैठकें बेनतीजा रही। लोगों ने मामले में पुलिस उच्चाधिकारियों से उचित कार्रवाई करने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि लड़की के परिवार वालों द्वारा गुमशुदगी का केस दर्ज करवाने के बाद भी मामले को नया रूप दे दिया गया। लड़की द्वारा किसी का नाम लेने पर उसे गिरफ्तार करना गलत है।
इसके साथ ही उन्होंने गिरफ्तार युवकों की रिहाई की मांग की। बैठक में राजकुमार, बोधराज आदि शामिल रहे।