फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबकारी टीम ने 247 पेटी शराब पकड़ी

Sun, 13 Dec 2015 08:03 PM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पिकअप पर अवैध रूप से ले जाई जा रही 247 पेटी देशी शराब आबकारी टीम ने शनिवार की देर रात गगहा के पास पकड़ ली। टीम ने तीन तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। तस्करों से पूछताछ में आबकारी टीम को कई महत्वपूर्ण जानकारी हासिल हुई है।
विज्ञापन


संयुक्त आबकारी आयुक्त हर्ष चौधरी को शनिवार की रात मुखबिरों से सूचना मिली कि गगहा मार्ग पर अवैध रूप से देशी शराब को पिकअप पर लादकर ले जाया जा रहा है। इस सूचना पर हर्ष चौधरी के निर्देशन में आबकारी इंस्पेक्टर दिनेश सिंह, संतोष यादव, प्रवीण सिपाही भगवान सिंह और हमीद शाह के साथ गगहा पहुंच गए। इसी दौरान उन्हें एक पिकअप आती दिखी। आबकारी टीम ने जब उसे रोकने का इशारा किया तो ड्राइवर ने स्पीड बढ़ा दी।

टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। पिकअप में 247 पेटी अवैध देशी शराब लदी थी। उसपर सवार रजही निवासी राम हौसिला, मऊनाथ भंजन निवासी अरविंद कुमार और निचलौल निवासी मुराली को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें