फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति-पत्नी ने पहले काटी कलाई, फिर फेंका एसिड

Sat, 25 Apr 2015 02:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
घरेलू कलह के चलते एक पति और पत्नी ने पहले अपनी-अपनी कलाई की नसें काट लीं। फिर भी गुस्सा शांत नहीं हुआ तो एक-दूसरे पर एसिड फेंक दिया। दोनों की हालत गंभीर होने पर आस-पड़ोस के लोगों ने दोनों को गंभीर हालत में जीएमसी में भर्ती करवाया। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना चौक-चबूतरा में हुई है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पति-पत्नी दोनों मूलरूप से बिलासपुर, बिहार के रहने वाले हैं। जम्मू में लक्कड़ मंडी में रहते हैं। पति का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला एक व्यक्ति उनकी पत्नी के साथ अश्लील बातें करता है, इस पर उसने कई बार उस व्यक्ति को रोका तो उसका विवाद भी हुआ। पति भी पत्नी को कभी-कभार शक की निगाह से देखने लगता था। इस बात को लेकर दोनों में तनाव रहने लगा।

पति ने पत्नी को बहुत समझाने की कोशिश की, लेकिन पत्नी उसका किसी से कोई संबंध नहीं होने की बात कहती रही, लेकिन इसके बावजूद दोनों में तकरार बनी रही। शुक्रवार को दोनों चौक चबूतरा किसी के घर आए, वहां पर भी इस मामले पर बहस हुई। गुस्से में आकर पत्नी ने अपने हाथ की नस काट ली। फिर पति ने भी अपने हाथ की नस काट ली।
विज्ञापन


हंगामा होने के बाद भी दोनों का गुस्सा शांत नहीं हुआ तो एक-दूसरे पर एसिड फेंक दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों का जीएमसी में इलाज चल रहा है। जानीपुर थाने के एसएचओ अजीत सिंह के मुताबिक पति-पत्नी में वीरवार शाम से विवाद चल रहा है। दोनों को समझा कर भेजा गया था, शुक्रवार को फिर दोनों में विवाद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें