डोडा-किश्तवाड़ सड़क पर प्रेम नगर क्षेत्र में सोमवार की सुबह करीब नौ बजे सेना का एक वाहन पलट गया, जिससे उसमें सवार नौ जवान घायल हो गए। सभी को सैन्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उनकी हालत खतरे से बाहर है।
मिली सूचना के अनुसार जम्मू से किश्तवाड़ की ओर 17 आरआर का सैन्य वाहन जा रहा था। प्रेम नगर पहुंचे पर वह असंतुलित होकर पलट गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू कर वाहन से नौ जवानों को बाहर निकाला।
उसके बाद पास में ही सुई गवाड़ी स्थित 3 सेक्टर के जवान भी मौके पर पहुंचे और घायल जवान बग्गा सिंह, सागर चौधरी, सिधेश्वर, नायक संतोष प्रसाद, सुनील मांकर, बेअंत सिंह, देवेंद्र यादव, नगेंद्र कुमार और चालक तुन्दू को उठाकर सैन्य अस्पताल में भर्ती करवाया।