फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के प्रॉपर्टी डीलर का सोनीपत में आत्मदाह, सुसाइड नोट मिला

Tue, 22 Mar 2016 01:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
बर्निंग मैन, जलता हुआ आदमी - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
सोनीपत के राई इलाके के गांव नांगल कलां के पास दिल्ली के एक प्रॉपर्टी डीलर ने खेत में आत्मदाह कर लिया। डीलर ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें उसने कई प्रॉपर्टी डीलर और फाइनेंसरों पर तंग करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पत्नी के बयान पर मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सेक्टर-16 रोहिणी, दिल्ली निवासी मनीष सरदाना प्रापर्टी डीलर और फाइनेंस का काम करता था। उसका प्रॉपर्टी डीलर और फाइनेंसर राजीव भसीन, विकास बंसल, जोगेंद्र, सुंदर और कुछ अन्य के साथ लेनदेन था। आरोप है कि इन आरोपियों के पास उसके कुछ पैसे फंसे थे। बार-बार कहने के बावजूद उसके पैसे नहीं लौटा रहे थे।

वहीं मनीष को लेनदार लगातार परेशान कर रहे थे। इससे तंग आकर मनीष ने रविवार दोपहर सड़क पर अपनी कार खड़ी कर खेत में जाकर खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। उसे जलता देखकर पास ही काम कर रहे मजदूरों ने आग पर काबू पाया। साथ ही पुलिस को मामले से अवगत कराया, हालांकि इस दौरान मनीष बुरी तरह झुलस चुका था। उसे तुरंत नरेला, दिल्ली स्थित राजा हरिश्चंद्र हास्पिटल ले जाया गया है। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस ने सोमवार को दिल्ली स्थित लोकनायक जयप्रकाश हास्पिटल में मनीष के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। कुंडली थाना पुलिस ने मनीष की कार से सुसाइड नोट बरामद किया है। जिसमें उसने राजीव भसीन, विकास, जोगेंद्र, सुंदर और कुछ अन्य पर उसकी नकदी नहीं लौटाने का आरोप लगाया है। उन्होंने सुसाइड नोट पर उन्हें आत्महत्या करने के लिए जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने सभी के खिलाफ मनीष की पत्नी संगीता के बयान पर केस दर्ज कर लिया है।

थाना कुंडली में नियुक्त जांच अधिकारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने मनीष की कार से सुसाइड बरामद किया था। उनकी पत्नी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की गहनता से जांच कर रही है। जल्द ही मामले की आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें