फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से दुष्कर्म के आरोप में मौलवी गिरफ्तार

Wed, 01 Nov 2017 10:47 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
विज्ञापन
- फोटो : SELF
विज्ञापन
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में एक महिला का अपहरण और उससे दुष्कर्म करने के आरोप में एक मौलवी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। लोगों की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को दबोचा। हंदवाड़ा के डीएसपी शब्बीर खान के अनुसार एसएचओ कलामबाद को लोगों ने जानकारी दी कि उन्होंने एक महिला को वहां के एक स्थानीय मदरसे में जाते देखा है।
विज्ञापन


इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मदरसे के मौलवी को उस महिला के साथ रंगे हाथों आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ा। डीएसपी के अनुसार त्रेहगाम के रहने वाले मौलवी अल्ताफ अल्हम मलिक जबरदस्ती महिला को मदरसे के अंदर ले गया। उन्होंने बताया कि लोगों को उस समय शक हुआ जब लड़कों के इस मदरसे में महिला को जाते देखा।

डीएसपी के अनुसार एसएचओ अब्दुल अहद ने सूचना मिलते ही वहां छापा मारा और मौलवी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, पूछताछ के दौरान महिला ने बताया है कि वह एक शादी में गई थी और लौटते समय उसने मौलवी से लिफ्ट मांगी थी, क्योंकि वह उसे जानती थी। गौरतलब है कि पुलिस द्वारा दारुल उलूम के हेड मौलवी को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस द्वारा एफआईआर 68/2017 दर्ज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें