फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्मी स्टाइल में युवक ने इमारत से लगाई छलांग,भर्ती कराने पर अस्पताल से भागा

Thu, 15 Sep 2016 12:05 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
इमारत ले लगाई छलांग - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
फिल्मी अंदाज में एक व्यक्ति ने छत से छलांग लगाई और घायल होकर अस्पताल पहुंचा गया। यहां से वह बिना किसी को बताए भाग गया।  
विज्ञापन


घटना बुधवार दोपहर करीब दो बजे रेजीडेंसी रोड की है। बताया जाता है कि एक व्यक्ति का अपनी पत्नी के साथ झगड़ा हो गया। 

कुछ देर में झगड़ा इतना बढ़ गया कि वह अपने घर से भागकर रेजीडेंसी रोड पहुंचा। जहां कुछ देर बाद वो एक इमारत पर चढ़ गया। लोग कुछ समझ पाते इससे पहले ही उसने इमारत से छलांग लगा दी।
विज्ञापन

पुलिस को भी युवक का पता नहीं

अस्पताल - फोटो : Demp Pic.
इमारत से नीचे गिरते ही कई लोग जमा हो गए। उसे काफी चोटें आईं। उसे जीएमसी में ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे भर्ती कर दिया लेकिन वो यहां से कुछ देर के बाद वह भाग गया।

अब तक पुलिस को उसका नाम पता नहीं चल पाया है। काफी देर तक इस घटना को लेकर चर्चा बनी रही। युवक कब भागा इसके बारे में न तो पुलिस को कुछ पता चला और न ही अस्पताल प्रशासन को। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें