फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने के बंद नंबर पर कैसे करें शिकायत

Sun, 04 Oct 2015 12:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
बस स्टैंड में रोजाना हजारों यात्री पहुंचे हैं। आए दिन जहरखुरानी, चोरी, मारपीट, नवजात बच्चों को छोड़ जाने जैसी घटनाएं होती रहती है।
विज्ञापन


लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरे बस स्टैंड में स्पीकर लगाकर लैंड लाइन नंबर पर फोन करके सूचित करने के लिए कहा जाता है, लेकिन बदकिस्मती से जिस नंबर को फीड करके घोषणा की जा रही है, वह लैंडलाइन पिछले दस दिनों से बंद चल रहा है।

ऐसे में दूसरे राज्यों और स्थानीय लोगों को अगर किसी प्रकार की सूचना पुलिस को देनी है, तो वह शिकायत कैसे करेंगे, क्योंकि फोन पिछले दस दिन से चल नहीं रहा है। लाउड स्पीकर की एनाउंसमेंट में दिन-रात यह घोषणा की जा रही है।
विज्ञापन


यात्री अपने सामान का ध्यान रखे, खासतौर पर मोबाइल, लैपटॉप और बैग से दूर न जाए, प्लेटफार्म में रखे लावारिस सामान के बारे में सूचित करें, संदिग्ध लोगों के पता चलने पर सूचित करे, इसके लिए बस स्टैंड पुलिस स्टेशन के लैंडलाइन नंबर 0191-2566499 पर तुरंत फोन करें, ताकि किसी भी प्रकार की अनचाही घटना को होने से पहले ही रोका जा सके।

बस स्टैंड में पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, बिहार, यूपी विभिन्न क्षेत्रों से लोग पहुंचते हैं, जिनकी संख्या हजारों में होती है।ऐसे में अगर किसी को किसी मुसीबत की घड़ी में थाने के उस नंबर पर फोन करना पड़ा तो आगे से फोन बंद आएगा।
विज्ञापन


पूरी रात लाउड स्पीकर पर ऐसी घोषणा की जाती है। इसके अलावा पीर मिट्ठा थाना, सिटी थाना का फोन भी कई दिनों से बंद पड़ा है। पुलिस अफसरों का कहना है कि बिल अदा नहीं किए जाने के कारण फोन का नंबर बंद हो गया था, लेकिन अब जल्द ही चलने वाला है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें