फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, हथियारों समेत जैश-ए मोहम्मद का एक आतंकी गिरफ्तार

Thu, 28 Jan 2021 06:35 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
जैश-ए मोहम्मद का आतंकी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में सुरक्षाबलों ने जैश के एक आतंकी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से हथियार व गोला-बारूद बरामद हुआ है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आतंकी से पूछताछ जारी है।

विज्ञापन


बता दें कि सोपोर से बांदीपोरा के बीच आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर बांदीपोरा पुलिस और सुरक्षाबलों द्वारा एक संयुक्त नाका लगाया गया था। इस दौरान इम्तियाज अहमद खान पुत्र फैयाज अहमद खान निवासी पंजिगम बांदीपोरा को पकड़ने में सफलता मिली।

वह हाल ही में आतंकी संगठन जैश-ए मोहम्मद में शामिल हुआ था। उसके पास से एक पिस्टल, एक मैगजीन, दस कारतूस और पांच ग्रेनेड बरामद हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पकड़े गए आतंकी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः रहस्यों से भरी 'जन्नत' में जमीन के अंदर है मंदिर, बेहद खूबसूरत हैं कश्मीर के ये स्थान  
विज्ञापन


गिरफ्तार आतंकी को सोपोर और बांदीपोरा टाउन में आतंकी हमलों को अंजाम देने का काम दिया गया था। इससे पहले 26 जनवरी को उक्त आतंकवादी अंधेरे का फायदा उठाते हुए तलाशी अभियान के दौरान मौके से भागने में सफल रहा था। 

यह भी पढ़ें- Weather Today: कश्मीर में ठंड का प्रकोप जारी, भीषण बर्फबारी ने पर्यटकों को किया आकर्षित, देखिए तस्वीरें

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें