फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को लड़ाई देखना पड़ा भारी, दूसरे पक्ष का समझ कर दी गई पिटाई, बाइक भी फूंक दी

Thu, 28 Jan 2021 06:15 PM IST
पंजाब ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

लुधियाना के डाबा की लोहारा कालोनी इलाके में दो पक्षों की लड़ाई देखना एक युवक को महंगा पड़ गया। एक पक्ष ने उसे दूसरे पक्ष का साथी समझकर उसे बुरी तरह पीट दिया।

विज्ञापन


युवक तो मौके से जान बचाकर भाग निकला लेकिन आरोपियों ने उसकी बाइक जला दी। युवक ने थाना डाबा की पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जली हुई बाइक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

गुरमेल नगर के रहने वाले ललित कुमार ने बताया कि वह मोती नगर स्थित सिंघानिया इंडस्ट्री में काम करता है। पखोवाल रोड पर उनका फार्म हाउस बन रहा है।

ललित का कहना है कि 25 जनवरी की रात को वह अपना काम खत्म कर बाइक पर घर लौट रहा था। उसके घर से एक किलोमीटर पीछे लोहारा कालोनी में दो पक्ष झगड़ रहे थे।

वह खड़े होकर देखने लग गया। इस बीच एक पक्ष ने समझ लिया कि वह दूसरे पक्ष के साथ है। उसने उसे मारने की नीयत से उस पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। खुद को बचाने के लिए वह भागा तो उसकी बाइक गिर गई। जब कुछ देर बाद वह बाइक लेने के लिए आया तो उसने देखा की हमलावारों ने उसकी बाइक को आग लगा दी थी। उसे वहां खड़ा देखकर हमलावर फिर उसे मारने आए।
विज्ञापन


वह फिर भाग निकला और थाने पहुंचकर शिकायत दी। एएसआई परमजीत सिंह का कहना है कि मौके से सीसीटीवी कैमरे की फुटेज मिली है। उसके जरिये कुछ युवकों की पहचान हो गई है। उन्हें थाने बुलाया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें