फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: लखनपुर पुलिस ने चार रोहिंग्याओं को गिरफ्तार किया, होल्डिंग सेंटर में भेजा जाएगा

Thu, 09 Sep 2021 10:11 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ

सार

जम्मू कश्मीर में आ रहे सभी रोहिंग्याओं को पुलिस ने शक के आधार पर पकड़ा है।
विज्ञापन
लखनपुर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू कश्मीर में प्रवेश करने का प्रयास कर रहे एक अफगान नागरिक के बाद लखनपुर पुलिस ने चार रोहिंग्याओं को गिरफ्तार किया है। गुरुवार सुबह गिरफ्तार किए गए इन चार लोगों में दो महिला और दो पुरुष शामिल हैं। 

विज्ञापन


एसएसपी रोमेश चंद्र कोतवाल के अनुसार पकड़े गए सभी रोहिंग्याओं को फिलहाल पुलिस ने अपने पास रखा है, जिन्हें शुक्रवार को होल्डिंग सेंटर में भेजा जाएगा। जम्मू कश्मीर में आ रहे सभी रोहिंग्याओं को पुलिस ने शक के आधार पर पकड़ा है। दिन भर कड़ी पूछताछ और जांच के बाद उनकी पुष्टि होने के बाद अब उन्हें होल्डिंग सेंटर में भेजने की व्यवस्था की जा रही है। 
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: 36 दिन बाद निकाला गया हेलिकॉप्टर का मलबा, सह-पायलट अभी भी लापता
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि आफगान नागरिक के लखनपुर में पकड़ जाने के बाद अब चार रोहिंग्याओं के पकड़े जाने के कारण दिन भर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। हर कोई इसे अफगानिस्तान की ताजा घटना के साथ जोड़ने के कयास लगाता नजर आया। लेकिन, देर शाम पुलिस ने उनके रोहिंग्या होने की पुष्टि कर दी है।.

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें