फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर के बटमालू में बड़ा हादसा टला, लोटे में रखी मिली EID

Thu, 26 Jan 2017 12:35 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
आईईडी - फोटो : Demp Pic.
विज्ञापन
श्रीनगर में सुरक्षा बलों ने भीड़ भाड़ वाले इलाके बटमालू में दूध के लोटे में रखी आईईडी को एन मौके पर पहचान लिया। बम रोधी दस्ते ने फौरन उसे निष्क्रिय भी कर दिया।
विज्ञापन


सीआरपीएफ  के प्रवक्ता राजेश यादव ने बताया कि इलाके में तैनात सीआरपीएफ़ की 82 बटालियन की नफरी ने कमांड पोस्ट के सामने पटरी पर एक दूध का लोटा देखा। जम्मू-कश्मीर पुलिस के बम रोधी दस्ते को सूचित किया गया। जांच दल ने पाया कि दूध के लोटे में 2 किलोग्राम की आईईडी रखी गई है। समय पर इसकी पहचान नहीं की जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

बम रोधी दस्ते ने बटमालू से दूर बाहरी क्षेत्र टेंगपुरा इलाके में आईईडीको निष्क्रिय कर दिया। गौरतलब है कि जहां से आईईडी बरामद हुई उससे करीब 50 मीटर कि दूरी पर ही बस और टॅक्सी स्टैंड हैं, जहां दिन भर यात्रियों की भीड़ रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें