फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठाठरी व अवंतीपोरा के जंगल से भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद

Tue, 31 May 2016 12:05 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/डोडा/भद्रवाह/श्रीनगर
विज्ञापन
- फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
सेना और पुलिस ने डोडा जिले के ठाठरी तहसील अंतर्गत पड़ने वाले सुरंथावा के जंगल में एक आतंकी ठिकाने के ध्वस्त कर भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया। बरामद हथियार पुराने प्रतीत हो रहे हैं। वहीं अवंतीपोरा में भी सुरक्षा बलों ने आतंकियोें के अड्डों से काफी मात्रा में हथियार बरामद किया है।
विज्ञापन


दरअसल, सेना और पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से तलाशी अभियान चलाया था। इस दौरान सुरंथावा के जंगल में सुरक्षा बलों को एक आतंकी ठिकाना मिला। पड़ताल करने पर वहां से एक एके-56 राइफल, दो चायनिज पिस्टल, एक देसी पिस्टल, सात एके-56 मैगजीन, चार पिस्टल मैगजीन, एक पिका बेल्ट बाक्स, चार यूबीजीएल शैल, पांच चायनिज हैंड ग्रेनेड, 1699 एके-47 राउंड, 7.62 एमएम के 1340 राउंड, पिस्टल के दस राउंड, एक नाइट विजन डिवाइस, एक कैमरा, दस टेपरिकार्डर्स सेट, एक खाने वाली प्लेट, कंबल आदि बरामद किए गए।

इस संबंध में डोडा के एसएसपी ने कहा कि डोडा जिले को पहले ही आतंकवाद मुक्त घोषित किया जा चुका है। बरामद हथियार पुराने हैं। इससे यह प्रतीत होता है कि इन हथियारों को छुपा रखने वाले आतंकी या तो मारे जा चुके हैं, या फिर भाग गए हैं। बता दें कि पिछले वर्ष इस तरह के चार आतंकी ठिकाने ध्वस्त किए गए थे।
विज्ञापन


अवंतीपोरा में भी सीआरपीएफ और राष्ट्रीय राइफल्स के जवानों ने आतंकियों के अड्डे से भारी मात्रा में गोला बारूद बरामद किया है। इनके अड्डे रिहायशी इलाके में मौजूद थे। पुलिस के मुताबिक गुलाम नबी मीर पुत्र गुलाम  मोहम्मद मीर निवासी डाडसरा के घर और एक सरकारी स्कूल को काफी दिनों से अपनी गतिविधियों के लिए इस्तेमाल कर रहे थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें