हरियाणा रोडवेज की बस में जबरदस्त धमाका, कई यात्री घायल
- फोटो : अमर उजाला
कुरुक्षेत्र के पास पिपली में हरियाणा रोडवेज की बस में हुए ब्लास्ट की जांच के लिए गठित एसआईटी ने बस में सवार यात्रियों से सहयोग की अपील की है। इसके लिए पुलिस अधीक्षक कुरुक्षेत्र के मोबाइल नम्बर 07056700100 और पिपली सदर थाने के एसएचओ के मोबाइल नंबर 07056700112 पर संपर्क करने को कहा है। आरोपी को पकड़वाने में मदद करने वाले व्यक्ति को 10 लाख रुपये का पुरस्कार देने की पहले ही घोषणा की जा चुकी है। यात्रियों से राष्ट्रहित के लिए सामाजिक दायित्व को निभाने की अपील की गई हैं।
-----
एनआईए और एसआईटी के हाथ खाली
बम धमाके की जांच के लिए स्पेशल इनवेस्टिगेशन टीम गठित की जा चुकी है। अलग-अलग टीमें छापेमारी भी कर रही हैं, लेकिन अब तक मामले में कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। नेशनल इनवेस्टिगेशन एजेंसी की टीम भी घटनास्थल का मुआयना कर चुकी है।