फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार बाइक ने कांस्टेबिल को टक्कर मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
इलाके के सिडको चौक पर बीती रात इनोवा की टक्कर से दो बाइक सवार युवक घायल हो गए थे। घायलों को उठाने के लिए बाड़ी ब्राह्मणा थाने में तैनात एक कांस्टेबल उनकी तरफ दौड़ा कि अचानक एक बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी होकर सड़क पर ही गिर गया।
विज्ञापन


घटनास्थल पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने तीनों घायलों को जीएमसी में भर्ती करवाया है। जानकारी के अनुसार बुधवार रात करीब 12 बजे दो युवक बाइक पर सवार होकर सिडको चौक की तरफ आ रहे थे।

जैसे ही वे हाईवे पर पहुंचे एक तेज रफ्तार इनोवा ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वे घायल होकर नीचे गिर गए। मौके पर ड्यूटी दे रहा हेड कांस्टेबल सोमराज उन्हें बचाने के लिए दौड़ा।
विज्ञापन

विज्ञापन

तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया

उसने जैसे ही घायलों को उठाने का प्रयास किया, पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह वहीं गिर गया। बाइक से इतनी जबरदस्त टक्कर लगी कि सोमराज उछलकर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया।

मौके पर मौजूद बाकी पुलिस कर्मियों ने सोमराज और दो अन्य घायलों को जीएमसी पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। वीरवार की सुबह इलाके के एसडीपीओ सहजाद सलारिया ने जीएमसी पहुंचकर घायलों का हाल-चाल जाना।

उन्होंने ड्यूटी करते समय घायल होने पर एसएसपी सांबा पकी ओर से 20 हजार रुपये नगद सहायता हेड कांस्टेबल सोमराज को दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें