फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः डीडीसी चुनाव में हिंसा, उम्मीदवार पर हमला, तलाशी अभियान शुरू

Fri, 04 Dec 2020 02:26 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
जिला विकास परिषद चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में जिला विकास परिषद चुनाव के तीसरे चरण का मतदान जारी है। इस बीच मतदान के दौरान बंदूकधारियों ने दक्षिण कश्मीर के कोकरनाग में डीडीसी उम्मीदवार अनीस-उल-इस्लाम पर गोलीबारी की।

विज्ञापन


इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। वहीं हमले के तुरंत बाद हमलावरों को पकड़ने के लिए पूरे इलाके को घेर कर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। वहीं श्रीनगर के मेयर जुनैद मट्टू ने डीडीसी उम्मीदवार अनीस-उल-इस्लाम पर कायरतापूर्ण हमले की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि मैं उनके ठीक होने की प्रार्थना करता हूं।

यह भी पढ़ें- डीडीसी चुनावः ये कतारें हैं लोकतंत्र की जीत की, आतंकवाद के मुंह पर तमाचा है ये उत्साह, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि तीसरे चरण में 33 सीटों पर हो मतदान हो रहा है। इनमें 16 सीटें कश्मीर में और 17 सीटें जम्मू संभाग में हैं। इन सीटों पर 305 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमें 53 महिला उम्मीदवार और 252 पुरुष उम्मीदवार हैं। प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 737648 मतदाता करेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें