आतंकियों ने वीरवार देर रात हंदवाड़ा में एक अल्पसंख्यक पुलिस पिकेट पर ग्रेनेड हमला किया। हालांकि, इसमें किसी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है। हंदवाड़ा के क्रालगुंड थाना क्षेत्र के रावलपोरा में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए पिकेट तैनात किया गया है।
देर रात आतंकियों ने इस पिकेट पर ग्रेनेड से हमला किया। इससे वहां अफरातफरी मच गई। इस बीच आतंकी मौके से भाग निकले। पूरे इलाके की घेराबंदी कर सर्च आपरेशन चलाया जा रहा है। इसके साथ ही पुराने बारामुला से जैश के दो ओवरग्राउंड वर्करों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से एक एके 47 रायफल, एक पिस्टल, यूबीजीएल, यूबीजीएल ग्रेनेड आदि बरामद किए गए हैं।