बीती देर रात अनाज मंडी के पास ट्रैक्टर ट्राली पलटने से 13 प्रवासी मजदूर घायल हो गए। जिन्हें राहगीरों की सहायता से नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हादसे में नौ मजदूरों को मामूली चोट आई, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
जबकि चार मजदूरों को गंभीर हालत में प्राथमिक उपचार के बाद अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घायलों की पहचान मजदूर अब्दुल, शहजाद, अब्दुल मातिन, अब्दुल पालिक, मुहम्मद इंसान, अब्दुल अख्तर, ससुल हक, नामिद अली, मुहम्मद, फारुक, मुहम्मद अली, प्राइदुन शाह, शानिल के रूप में हुई। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई। पुलिस ने जांच भी शुरू कर दी है। ट्रैक्टर- ट्राली में धान लादकर मनियाना रोड स्थित शैलर में जा रहा था।
इस दौरान अचानक ट्रैक्टर-ट्राली की संतुलन बिगड़ने से धान से भरी ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे ट्रैक्टर-ट्रॉली में बैठे मजदूर अब्दुल, शहजद, अब्दुल मातिन, अब्दुल पालिक, मुहम्मद इंसान, अब्दुल अख्तर, ससुल हक, नामिद अली, मुहम्मद, फारुक, मुहम्मद अली, प्राइदुन शाह, शानिल आदि घायल हो गए। इन्हें राहगीरों ने नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां शाजिद, अब्दुल मातिन, अब्दुल पालिक व शानिल की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।