फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती को मंदिर के बहाने जंगल ले जाकर किया गैंगरेप

Fri, 17 Jun 2016 11:40 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
- फोटो : Demo pic
विज्ञापन
एक युवती को बावे ले जाने के बहाने उसे चौआदी के जंगलों में ले जाकर उसके साथ बलात्कार करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित युवती की शिकायत पर चौआदी के रहने वाले आरोपी मुकेश कुमार के खिलाफ धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


पीड़िता ने शिकायत में बताया कि आरोपी के तीन दोस्त हैं, जिन्होंने उसके साथ मारपीट की है। पुलिस ने इन अज्ञात दोस्तों के खिलाफ धारा 342, 323 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक कठुआ की रहने वाली एक युवती ने उन्हें शिकायत में बताया कि वह बाड़ी ब्राह्मणा फैक्टरी में काम करती है। उसके साथ फैक्टरी में मुकेश भी काम करता है। पिछले कई दिनों से वह उसे बावे ले जाने को राजी कर रहा था। 

मंगलवार दोपहर को मुकेश गाड़ी लेकर आया और उसे गाड़ी में बैठा लिया, लेकिन बावे ले जाने की बजाय मुकेश ने गाड़ी चौआदी के जंगलों की ओर घुमा ली। पीड़िता के मुताबिक आरोपी ने उसके साथ बलात्कार किया। फिर आरोपी ने अपने तीन और दोस्तों को भी वहां पर बुला लिया। 
विज्ञापन


उन्होंने भी उसके साथ बलात्कार करने का प्रयास किया। तभी दोस्तों ने उसके साथ मारपीट की। सैनिक कालोनी पुलिस ने चौआदी निवासी मुकेश को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दोस्त अभी फरार हैं। युवती का अस्पताल में मेडिकल करवाया गया, जिसमें बलात्कार की पुष्टि हो गई। युवती को गांधीनगर वूमेन सेल में रखा गया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें