रियासी कसबे के एक इलाके की रहने वाली विधवा ने तीन युवकों पर गैंगरेप का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ स्थानीय थाने में केस दर्ज करवाया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तत्काल दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक अभी फरार है।
कुछ महीने पहले पति की मौत के बाद विधवा हुई महिला ने पुलिस में अपनी रिपोर्ट दर्ज करवाया कि सोलह जून को उसके साथ अवेद उर्फ आदि, दानिश और शब्बीर अहमद निवासी तेली मोहल्ला (रियासी) ने एक साथ उसके साथ जोर-जबरदस्ती करते हुए दुष्कर्म किया और धमकी दी कि यदि किसी को बताई तो जान से मार डालेंगे।
महिला का आरोप है कि उसे साथ बहुत बुरा बर्ताव भी किया गया। पुलिस ने धारा 376, 342, 323, 506 के तहत केस को दर्ज किया और कार्रवाई शुरू कर दी। अवेद और शब्बीर को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि तीसरे युवक दानिश को पकड़ने का प्रयास जारी है।
एसएसपी सुजीत कुमार ने बताया कि महिला ने तीनों युवकों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला के बयान दर्ज कर लिए गए हैं।