इलाहाबाद के ट्रांसपोर्ट नगर इलाके में एक हेडकांस्टेबल की साढ़े पांच साल की बेटी के साथ रेप किया गया। सोमवार शाम बच्ची घर के बाहर साइकिल चला रहा थी तभी 16 वर्षीय किशोर उसे पेड़ से अमरूद तोड़कर देने के बहाने अपनी दुकान के पीछे ले गया और यह शर्मनाक हरकत की। बच्ची ने अपनी मां को बताया तब बुधवार को उसके मामा ने धूमनगंज थाने में शिकायत की। आरोपी लड़का पकड़ा गया है।
मऊ जनपद में तैनात हेडकांस्टेबल की पत्नी अपनी दो बेटियों के साथ यहां शहर में टीपी नगर के एक मकान में दूसरे तल पर किराए पर रहती है। उसी मकान में कंहईपुर के एक व्यक्ति ने किराए पर डेयरी उत्पादों की दुकान खोल रखी है। उसका 16 साल का पुत्र भी दुकान में बैठता है।
सोमवार शाम दुकान पर लड़का ही था। उस वक्त सिपाही की एलकेजी में पढ़ने वाली साढ़े पांच साल की बेटी घर के सामने साइकिल चला रही थी। डेयरी संचालक का पुत्र उसे पेड़ से अमरूद तोड़कर देने के बहाने दुकान के पीछे ले गया। वहां उसने बच्ची के साथ बलात्कार किया।
उसके चंगुल से छूटने के बाद बच्ची कमरे में गई तो उसे गुमसुम और रुआंसा देखकर मां ने बात की। तब बच्ची ने रोते हुए लड़के की करतूत बता दी। यह सुनकर मां सन्न रह गई। उसने मऊ में तैनात अपने पति को फोन से इस बारे में बताया।
उसने अपने भाई को बुलाकर वह बुधवार सुबह धूमनगंज थाने पहुंची और पुलिस को बेटी के साथ रेप की जानकारी दी। इसके बाद एफआईआर लिखकर बच्ची को मेडिकल टेस्ट के लिए डफरिन अस्पताल भेजा गया। दोपहर में धूमनगंज एसओ जेपी राय ने छापा मारकर आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर लिया। बच्ची से दुराचार के बारे में जानकर आसपास के लोग स्तब्ध रह गए।