जिले के कोटरंका पुलिस थाने के अंतर्गत पड़ने वाले एक गांव की महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। घटना के बाद से सभी आरोपी फरार हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पीड़ित महिला की ओर से पुलिस को दिए बयान में बताया गया है कि आठ अगस्त को जब वह अपने मायके जा रही थी, तभी रास्ते में उसे दो युवक मिले। दोनों युवकों प्रेम सिंह पुत्र बलवंत सिंह और एजाज अहमद पुत्र अब्दुल लतीफ दोनों निवासी मोड़ा ने महिला को जबरदस्ती पास के जंगल में ले गए।
रात भर दोनों आरोपी युवक महिला को अपनी हवस का शिकार बनाते रहे। महिला के अनुसार दोनों युवकों ने कई बार उसके साथ बलात्कार किया। उन्होंने पीड़िता को धमकी दी थी कि यदि उसने किसी को बताया तो वे उसे जान से मार देंगे।
महिला सुबह अपने घर लौटी और पति को सारी बात बताई। उसने अपने पति के साथ पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाकर ओरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आरपीसी की धारा 376/34 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
मामले के जांच अधिकारी एसआई अश्वनी कुमार ने बताया कि महिला की मेडिकल जांच जिला अस्पताल से करवाने के बाद उसे परिवार को सौंप दिया गया है। दोनों आरोपी अभी तक फरार हैं। उनकी धरपकड़ के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।