जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक पूर्व आतंकी को गिरफ्तार किया है। वह 12 साल से फरार चल रहा था। उसकी पहचान किश्तवाड़ के बुधर, बोजवाह निवासी नजीर अहमद के रूप में हुई है। वह एक मामले में वांछित था और अदालत ने उसे भगोड़ा घोषित किया था।
जानकारी के अनुसार, विशेष सूचना पर बोंजवाह इलाके में पुलिस पोस्ट ज्वालापुर की विशेष टीम का गठन किया गया। डीएसपी मुख्यालय देवेंद्र सिंह बंदराल की देखरेख में सब इंस्पेक्टर मोइन खान के नेतृत्व में टीम ने विभिन्न ठिकानों पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे बुधवार को ही सत्र न्यायाधीश के समक्ष पेश कर न्यायिक हिरासत में ले लिया।