फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस को बड़ी कामयाबी: किश्तवाड़ में पूर्व आतंकी गिरफ्तार, 12 साल से था फरार

Thu, 16 Sep 2021 10:07 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

आतंकी 12 साल से फरार चल रहा था। वह एक मामले में वांछित था और अदालत ने उसे भगोड़ा घोषित किया था।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आतंकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक पूर्व आतंकी को गिरफ्तार किया है। वह 12 साल से फरार चल रहा था। उसकी पहचान किश्तवाड़ के बुधर, बोजवाह निवासी नजीर अहमद के रूप में हुई है। वह एक मामले में वांछित था और अदालत ने उसे भगोड़ा घोषित किया था। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- हाइब्रिड आतंकी: पीठ पर गोलियां दाग हुआ फरार, इसी तरह हुई थी डार की हत्या, कैमरे में कैद हुई कायरता  
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, विशेष सूचना पर बोंजवाह इलाके में पुलिस पोस्ट ज्वालापुर की विशेष टीम का गठन किया गया। डीएसपी मुख्यालय देवेंद्र सिंह बंदराल की देखरेख में सब इंस्पेक्टर मोइन खान के नेतृत्व में टीम ने विभिन्न ठिकानों पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे बुधवार को ही सत्र न्यायाधीश के समक्ष पेश कर न्यायिक हिरासत में ले लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें