फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूटी पर सवार थे पांच लोग, एक्सीडेंट

Sun, 08 Nov 2015 09:24 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
यातायात नियमों के उल्लंघन से रविवार सुबह हुए एक अजब हादसे में छह लोग घायल हो गए। हादसा स्कूटी और राहगीर की टक्कर से हुआ, जिसमें राहगीर के साथ स्कूटी पर सवार एक ही परिवार के पांच लोग भी घायल हो गए।
विज्ञापन


दो पहिया वाहन पर इतने ज्यादा लोगों के सवार होने से सामने आई घटना के बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

एक घायल को फ्रैक्चर पाया गया, जबकि शेष की हालत प्राथमिक उपचार के बाद स्थिर हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

घायलों में स्कूटी सवार 29 वर्षीय पिंकी, पांच वर्षीय कीरती कुमार, छत्तीस वर्षीय सुरिंदर पाल, पैंसठ वर्षीय संध्या और बीस वर्षीय पंकज सभी निवासी जानी माधोपुर पंजाब के नाम शामिल हैं।

घायल राहगीर अमनदीप सिंह (19) चक देसा सिंह का रहने वाला था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि स्कूटी (पीबी35वी-9394) पर सवार होकर एक ही परिवार के पांच सदस्य शादी के समारोह में जा रहे थे।
विज्ञापन


शहर से सटे चन्नग्रां के निकट स्कूटी एक राहगीर युवक से जा टकराई। नियंत्रण खोने के बाद स्कूटी पर सवार सभी लोग नीचे गिर गए। स्थानीय लोग की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें