सोमवार आधी रात को पंचैरी के सदद्ल इलाके में एक कच्चे मकान पर आसमानी बिजली गिरने से उसके अंदर बांधे दो मवेशियों की तो मौत हुई ही, पास ही
तीन बकरियों की भी मौत हो गई। इस घटना की जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी संजय अबरोल ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया।
जानकारी के अनुसार सोमवार की रात को आसमानी बिजली गिरने से करनैल सिंह की एक गाय और बैल की मौत हो गई। इसके साथ पास ही डेरे में तीन बकरियां भी मर गई।
इन बकरियों के मालिक मो. हुसैन और शौकत अलि मूल रूप से रियासी के रहने वाले हैं। ये इन दिनों पहाड़ों पर काफिला लेकर आए थे। वहीं, कच्चा शेड पूरी तरह बिजली की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो चुका है।
इसी बीच रात में तेज बारिश और तूफान के चलने से जनजीवन अस्तव्यस्त रहा है। तेज हवा के झोंकों से पहाड़ी क्षेत्र में रहने वाले लोगाें को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता।
बताया जाता है कि पिछले दिनों सद्दल में जमीन खिसकने से लोगों के घर मलबे में दब गए थे। अभी आसमानी बिजली से प्रभावित करनैल का घर भी तब दब गया था।
उसके बाद वह किसी तरह से एक कच्चा मकान बनाकर रह रहा था। अब वह भी प्रकृति के कोप से बर्बाद हो गया।