फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडीपी प्रत्याशी पर जानलेवा हमला, घर में घुसकर पीटा

Fri, 31 Oct 2014 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
नगरोटा विधानसभा क्षेत्र से पीडीपी के उम्मीदवार हुसेन अली वफा पर किशनपुर मनवाल इलाके में वीरवार को अज्ञात लोगों ने जानलेवा हमला किया। घटना शाम लगभग सवा छह बजे की है जब वे सरूईसर इलाके से कार्यकर्ताओं की बैठक में शामिल होकर लौट रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वे चार समर्थकों के साथ बैठक में शामिल होकर लौट रहे थे। किशनपुर मनवाल में दो बिना नंबर की गाड़ी से 8-10 लोग पहुंचे। उन्होंने रास्ता रोका और उन पर हमला बोल दिया। समर्थकों ने बीचबचाव की कोशिश की, लेकिन वे मारपीट करने लगे।

इसके बाद उन्होंने किसी प्रकार वहां से निकलकर जान बचाई। बताया कि अब तक पुलिस में मामला नहीं दर्ज किया है। घटना की जानकारी मिलते ही काफी संख्या में समर्थकों ने पहुंचकर रोष प्रकट किया। पूर्व एमएलसी वेद महाजन ने इसकी निंदा करते हुए हमलावरों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने प्रत्याशी की जान माल की सुरक्षा की भी मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें