महिलाओं का झाड़-फूंक से भूत प्रेतों, संतान न होने और कई अन्य तरह के रोगों का इलाज करने वाले एक ढोंगी बाबा का सोमवार को पर्दाफाश हो गया। ढोंगी बाबा ने अपने ही घर में एक महिला को बुलाकर उसका इलाज करने के बहाने शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की।
महिला के चिल्लाने पर आसपास के लोग तांत्रिक के घर पहुंच गए और महिला को बाबा के चंगुल से छुड़ाया। लोगों ने मौके पर बाबा की जमकर पिटाई की और फिर पुलिस को सौंप दिया। बाबा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जानीपुर पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। महिला ने पुलिस को बताया बाबा अमरनाथ निवासी भवानी नगर, जानीपुर ने खुद को तांत्रिक बताकर उसे इलाज के लिए घर बुलाया। महिला उसके पास बीमारियों का इलाज करने के लिए गई थी।