उत्तराखंड में हरिद्वार के सिडकुल से सटे रावली महदूद गांव में किराए के मकान में रह रहे लखीमपुर निवासी पेशे से चालक ने पत्नी की आत्महत्या पर अपने दोनों हाथों की नसें काट जान देने का प्रयास किया।
पति को मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। जांच में आत्महत्या की वजह साफ नहीं हो पाई है।
मूल रूप से उत्तर प्रदेश, लखीमपुर, गांव गोला खोखरनाथ (थाना गोला) निवासी अनूप शुक्ला अपनी पत्नी प्रियंका के साथ रावली महदूद में एक किराये के मकान में रहे रहा है।
सिडकुल की एक फैक्ट्री में कार्यरत चालक अनूप रविवार देर रात घर पहुंचा। कई बार दरवाजा खटखटाने पर पत्नी ने दरवाजा नहीं खोला। पड़ोसियों की मदद से अनूप ने दरवाजा तोड़ दिया।