फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकल करने से रोका तो सुपरिंटेंडेंट को पीट डाला

Sun, 06 Dec 2015 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विंटर जोन में चल रही 12वीं की परीक्षा के दौरान शनिवार को हायर सेकेंडरी स्कूल पंचैरी में बने परीक्षा केंद्र पर नकल करने से रोकने पर विद्यार्थियों ने सुपरिंटेंडेंट से मारपीट कर दी।
विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में पांच को हिरासत में लिया है। इनमें अस्थायी लेक्चरर के अलावा विद्यार्थी शामिल हैं। पुलिस ने फिलहाल मामला दर्ज तो कर लिया है, लेकिन किसी को नामजद नहीं किया है।

जानकारी के अनुसार पंचैरी हायर सेकेंडरी स्कूल में रसायन विज्ञान का पेपर हो रहा था। विंटर जोन का यह अंतिम पेपर था। बताया जाता है कि इस दौरान बाहर से कई लोग परीक्षा कराने के लिए पहुंचे थे।
विज्ञापन


परीक्षा केंद्र के बाहर प्रश्नपत्र चला गया और केंद्र में नकल का सामान भी पहुंच गया। इसके बाद जब परीक्षा केंद्र के सुपरिंटेंडेंट ने नकल करने से रोका तो कुछ विद्यार्थी उनसे उलझ गए।

आरोप है कि इस सुपरिंटेंडेंट से हाथापाई भी की और ममला मारपीट की नौबत तक आ गया। आरोप यह है भी है कि पूरे मामले के बाद परीक्षा केंद्र में ही तैनात ही एक अस्थायी शिक्षक  ने विद्यार्थियों को रसायन के फार्मूले सुनाए।

इस पूरी घटना के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अस्थायी लेक्चचर और हाथापाई करने वाले छात्रों को दबोच लिया है। पुलिस के अनुसार इस मामले में पूरी छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें