फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक: दो बार ली लिफ्ट, दोनों बार हुई छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
लिफ्ट लेने के चक्कर में छेड़छाड़ की शिकार दो महिलाओं ने सिद्दड़ा पुलिस को शनिवार दोपहर से लेकर देर रात तक चक्कर में डाले रखा। पुलिस ने एक महिला सहित तीन को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। एक महिला इस मामले में फरार है।
विज्ञापन


अभी किसी के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया गया। पुलिस ने हिरासत में लिए गए तीनों को मेडिकल कालेज में मेडिकल जांच के लिए देर रात तक पहुंचाया। मेडिकल में क्या कुछ सामने आया, इसके बारे पुलिस अभी कोई जानकारी नहीं दे रही।

जानकारी के अनुसार श्रीनगर और नरवाल में रहने वाली दो महिलाओं ने सिद्दड़ा बाईपास पर शनिवार दोपहर एक कार चालक से लिफ्ट ली। यहां चालक ने उनके साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ की। महिलाओं के चिल्लाने पर चालक ने उन्हें कार से उतारा और भाग गया।
विज्ञापन

विज्ञापन

पुलिस कर्मी बताकर की उन मह‌िलाओं से छेड़छाड

तभी एक और कार आई और महिलाओं ने उससे लिफ्ट मांग कर पुलिस स्टेशन जाने को कहा। चालक ने खुद को पुलिस वाला बताया और कार में दोनों महिलाओं को बिठा लिया। खुद को पुलिस कर्मी बताने वाले ने भी महिलाओं के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी।

महिलाओं ने फिर चिल्लाना शुरू कर दिया और कार से नीचे उतर गईं। पास में खड़े कुछ पुलिस कर्मियों ने महिला की आवाज सुनी और उनके पास पहुंचने लगे। तभी एक महिला वहां से भाग गई। पुलिस ने एक महिला और दो अन्य लोगों को हिरासत में लिया।

इसके बाद महिला ने पुलिस को बताया कि पुलिस कर्मी ने उसके साथ छेड़छाड़ की है। खुद को पुलिस कर्मी बताने वाले ने बताया कि वह सिद्दड़ा का रहने वाला है और हिरासत में ली गई महिला की अन्य साथी उसका मोबाइल और 30 हजार रुपये लेकर फरार हो गई।

देर रात तक पुलिस इस चक्कर में ही उलझी रही कि महिलाओं ने दो-दो लोगों से लिफ्ट क्यों ली, दो-दो लोगों ने उनके साथ छेड़छाड़ क्यों की। सिदद्ड़ा चौकी प्रभारी मोहम्मद आरिफ का कहना है कि तीनों को हिरासत में लिया गया है, मेडिकल कराया गया है।

जांच करने के बाद पूरी कहानी सामने आएगी। फरियादी और आरोपी दोनों के ही बयान दर्ज किए गए हैं और मामले की जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें