फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली का तार गिरने से छात्र की मौत, लाइनमैन जख्मी

Sun, 17 Aug 2014 02:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामबन
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस पर जिला पुलिस लाइन में आयोजित समारोह में हिस्सा लेने जा रहे 11वीं के छात्र की बिजली का तार गिरने से मौत हो गई। छात्र रामबन हायर सेकेंडरी स्कूल का छात्र था। हादसे के बाद लाइन को दुरुस्त करने के प्रयास में लाइनमैन भी जख्मी हो गया।
विज्ञापन


रामबन के थैलपी गांव में रहने वाले छात्र रजत सिंह पुत्र जसवंत सिंह को जिला पुलिस लाइन चंद्रकोट में आयोजित स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित परेड में हिस्सा लेना था। शुक्रवार की सुबह सात बजे के करीब वह अपने घर से निकला। गांव से कुछ ही दूर निकलने पर उस पर हाईटेंशन तार गिर गया।

उच्च क्षमता की इस लाइन के तार बेहद जर्जर हो गए थे। करंट की चपेट में आने से छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के वक्त थैलपी गांव में ही रहने वाला लाइनमैन वहां से गुजर रहा था। तार टूटने पर वह लाइन को डिसकनेक्ट करने लगा, लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे वह बुरी तरह झुलस गया। स्थानीय लोगों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस थाना रामबन में बच्चे की मौत का मामला दर्ज किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें