फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम से 2.25 लाख रुपये की ठगी

Sat, 30 Apr 2016 10:47 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
एटीएम - फोटो : concept photo
विज्ञापन
छन्नी हिम्मत थाना अंतर्गत इलाके में जेएंडके बैंक के एटीएम से 2.25 लाख रुपये की ठगी हुई है। पीड़ित ने खाता चेक किया तो इसके बारे में पता चला।
विज्ञापन


पुलिस ने सैनिक कालोनी निवासी शंकर सिंह की शिकायत पर अज्ञात ठगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक शंकर सिंह ने बताया कि शुक्रवार को उन्होंने अपना बैंक खाता चेक किया तो मालूम हुआ कि खाते में से 2.25 लाख रुपये निकल चुके है।

उन्होंने इसकी जानकारी बैंक को दी तो पता चला जेएंडके बैंक के एटीएम से 2.25 लाख रुपये निकले है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक ठगी कुछ दिन पहले की ही हो चुकी है, लेकिन पीड़ित शंकर सिंह को उस वक्त इसका पता चला जब वह खाते में पैसे चेक करने के लिए गया था। पुलिस मामले में सुराग लगाने लगी है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें